स्वीडन में -30°C तापमान में एक महिला के बाल जम गए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। एलविरा नामक महिला ने पिछले सप्ताह यह वीडियो शेयर किया था और उसने बताया कि वह एक्सपेरिमेंट करने के लिए घर से बाहर निकली थी। एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट किया, "काश मेरे पास आपके इम्यून सिस्टम का 1% भी होता।"