स्वीडिश पीएम लोफवेन ने दिया इस्तीफा; मैगडालेना हो सकती हैं देश की पहली महिला पीएम
2014 से सत्ता पर काबिज़ स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने देश में अगले साल प्रस्तावित आम चुनाव से पहले बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। बकौल रिपोर्ट्स, अब स्वीडन की वित्त मंत्री मैगडालेना एंडरसन देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बन सकती हैं। संसद के स्पीकर एंड्रियस नोरलेन के अनुसार, नई सरकार के गठन तक लोफवेन कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहेंगे।