स्वैग दिखाना चाहता था एल्विश: सांपों का ज़हर मुहैया कराए जाने को लेकर पुलिस अधिकारी
रेव पार्टियों में सांप और सांपों का ज़हर मुहैया कराए जाने के मामले में गिरफ्तार हुए यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा है, "वह 'स्वैग' या 'भौकाल' दिखाना चाहता था।" अधिकारी ने कहा, "वह अपने फैन्स के बीच ऐसी छवि बनाना चाहता था जो कानूनी एजेंसियों से बिल्कुल नहीं डरता और जो चाहे कर सकता है।"