सड़ा मांस, खराब सब्ज़ियां और एक्सपायर्ड दूध मिले; बेंगलुरु में द ललित और ताज में हुई छापेमारी

बेंगलुरु में कई 5 स्टार होटल में छापेमारी हुई है। 'द ललित अशोक' में 76-KG सड़ा हुआ मांस, 200-KG खराब सब्ज़ियां और 32 लीटर एक्सपायर्ड दूध नष्ट किए गए। 'शांगरी-ला' में 15-KG जबकि 'फोर सीजन्स होटल' में 19-KG खराब मांस ज़ब्त किया गया। 'ताज' में 72-KG सड़ा हुआ मांस/मछली मिला जबकि 'विवांता' में 3-KG एक्सपायर्ड बेकरी आइटम नष्ट किए गए।

Load More