सड़क किनारे बिकने वाला बर्फ का गोला स्वास्थ्य को कैसे पहुंचाता है नुकसान?
मायड्यूटी की फाउंडर और हेल्थ एडवाइज़र पलक मिधा ने सड़क किनारे बिकने वाले बर्फ को 'स्वास्थ्य के लिए टाइम बम' बताया है। उन्होंने कहा, "ये बर्फ नल-कुएं के अनफिल्टर्ड पानी से बनती हैं। गंदगी...खुले में रहने से बर्फ पर धूल, प्रदूषण और मक्खियां रहती हैं। इसके इस्तेमाल से पेट में इंफेक्शन, दस्त-उल्टी, टायफाइड, हेपेटाइटिस-ए, कोलेरा और जॉन्डिस हो सकता है।"