सड़क किनारे सब्ज़ी बेचती दिखीं गया नगर निगम की डिप्टी मेयर चिंता देवी, बताई इसकी वजह
गया नगर निगम (बिहार) की डिप्टी मेयर चिंता देवी का सड़क किनारे बैठकर सब्ज़ी बेचने का वीडियो सामने आया है। उन्होंने अधिकारियों पर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें बैठकों में नहीं बुलाया जाता है। उन्होंने कहा, "डिप्टी मेयर बनने से कुछ नहीं होता है...कुर्सी संभाल लूं और पैसा ही नहीं मिले तो घर खर्च कैसे चलेगा?"