सड़क दुर्घटना के दौरान उत्तराखंड में गेट के सरियों के बीच फंसा युवक का गला, वीडियो आया सामने
उत्तराखंड के डाकपत्थर में सड़क दुर्घटना के दौरान एक बाइक सवार का गला गेट के सरियों के बीच फंस गया जिसका वीडियो उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया है। उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि एसआई अर्जुन गुंसाई ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सरियों के बीच से निकालकर अस्पताल पहुंचाया और युवक अब स्वस्थ है।