सड़क न बनने से 'नाराज़' होकर जूता-चप्पल त्यागने वाले एमपी के मंत्री ने 66 दिन बाद पहनी चप्पल

ग्वालियर में अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कें नहीं बनने से 'नाराज़' होकर 20 अक्टूबर को जूता-चप्पल त्यागने वाले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को रविवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने हाथ से चप्पल पहनाई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कई सड़कों का काम शुरू हो गया है और वह जल्द उनका लोकार्पण करेंगे।

Load More