सड़क पार कर रही महिला की यूपी में कार की टक्कर लगने से हुई मौत, कैमरे में कैद हुई घटना
झांसी (उत्तर प्रदेश) में 2 लोगों के साथ सड़क पार कर रही एक महिला को तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, टक्कर से महिला हवा में उछलकर कार में फंस गई थी और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। यह हादसा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।