सड़क पर गाड़ियों को रोककर श्रीलंका में 'टैक्स' के तौर पर खाना मांगता दिखा हाथी
श्रीलंका के बुट्टाला-कटरागामा सड़क पर राजा नामक हाथी का एक वीडियो वायरल हुआ है जो वाहनों को रोकने और भोजन मांगने के लिए मशहूर है। बीबीसी अर्थ ने वीडियो शेयर कर लिखा, "यह राजा की दुनिया है और हम बस इसमें रह रहे हैं। यह हाथी रोड टैक्स वसूलता है।" एक यूज़र ने लिखा, "हमें ऐनिमल गवर्नमेंट में भ्रष्टाचार मिला।"