सड़क पर जलभराव में मास्क लगाकर वाइपर से पानी निकालते शख्स का वीडियो हुआ वायरल
अलीगढ़ (यूपी) में बारिश से सड़क पर जलभराव के बीच चेहरे पर मास्क लगाकर वाइपर से पानी निकालते हुए एक शख्स का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। शख्स ने नगर निगम के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए यह वीडियो बनाया। बकौल रिपोर्ट, यह वीडियो मेरिस रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह के राज पैलेस के पास का है।