सड़क पर नाच-गाना, गाड़ियों से स्टंट; इंग्लैंड के खिलाफ जीत पर अफगानों ने कुछ यूं मनाया जश्न
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद अफगानिस्तान की सड़कों पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग सड़क पर आतिशबाज़ी व नाच-गाने के साथ गाड़ियों से स्टंट करते दिख रहे हैं। गौरतलब है, इंग्लैंड लगातार दूसरी हार झेलकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।