हो गया कंफर्म...बिकने जा रही है विराट कोहली की RCB
विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उसकी मालिक यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड द्वारा बेचे जाने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। कंपनी ने महिला और पुरुष दोनों टीमों के लिए 31 मार्च 2026 तक बिक्री प्रक्रिया पूरी करने को लेकर एक 'स्ट्रैटेजिक रिव्यू' शुरू किया है। गौरतलब है कि आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था।