हो गया कंफर्म! शाहरुख खान होंगे मेट गाला में जाने वाले पहले भारतीय मेल ऐक्टर
'डाइट सब्या' नामक इंस्टाग्राम हैंडल ने पुष्टि कर दी है कि अभिनेता शाहरुख खान मई में मेट गाला 2025 में जाएंगे और सब्यसाची के कपड़े पहनेंगे। शाहरुख मेट गाला में जाने वाले पहले भारतीय अभिनेता होंगे। पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा, "मेट गाला में शाहरुख का लंबे समय से इंतज़ार था" जबकि दूसरे ने लिखा, "बादशाह आ चुका है।"