हिंडाल्को का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 25% बढ़कर ₹3,074 करोड़ हुआ
आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 25.2% बढ़कर ₹3,074 करोड़ रहा जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹2,454 करोड़ था। वहीं, कंपनी की आय पहली तिमाही में सालाना आधार पर करीब 8% बढ़कर ₹57,437 करोड़ रही जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹53,382 करोड़ थी।