हिंडनबर्ग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि हिंडनबर्ग ने कांग्रेस के साथ मिलकर देश को बदनाम किया है। उन्होंने कहा, "हम राष्ट्र का यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिंडनबर्ग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।" सेबी प्रमुख ने आरोपों को निराधार बताया है।