हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट में शेयर बाज़ार की किन तीन सूचीबद्ध कंपनियों का है ज़िक्र?
अदाणी समूह और सेबी से जुड़ी हिंडनबर्ग रिसर्च की ताज़ा रिपोर्ट में अदाणी समूह की कंपनियों के अलावा भारतीय शेयर बाज़ार पर सूचीबद्ध 3 कंपनियों का ज़िक्र है। ये कंपनियां आईआईएफएल, नेक्सस सिलेक्ट ट्रस्ट और माइंडस्पेस हैं। माइंडस्पेस और नेक्सस सिलेक्ट ट्रस्ट भारत के क्रमश: दूसरे और चौथे सबसे बड़े रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट हैं।