हिंडनबर्ग को पता है कि भारत में गलत खबर को सच मान लिया जाता है: हरीश साल्वे
हिंडनबर्ग की नई रिसर्च रिपोर्ट को लेकर भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने कहा है, "हिंडनबर्ग को पता है कि भारत में कुछ भी गलत खबर छाप दो, कुछ भी आरोप लगा दो, वहां सच मान लिया जाता है।" साल्वे ने कहा कि कुछ ताकतों को भारत की ग्रोथ से दिक्कत हो रही है।