हिंडनबर्ग ने भारत के फाइनेंशियल सिस्टम को चोट पहुंचाने के लिए जारी की रिपोर्ट: AMFI
सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों पर असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) ने कहा है कि हिंडनबर्ग ने भारत के फाइनेंशियल सिस्टम को चोट पहुंचाने के लिए यह रिपोर्ट जारी की है। बकौल एएमएफआई, सेबी ने पिछले कुछ सालों में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए बेहतरीन काम किया है।