हिंदी URL के ज़रिए अब यूज़र एक्सेस कर सकते हैं कई भारतीय सरकारी वेबसाइट्स
अब हिंदी यूआरएल के ज़रिए यूज़र कई भारतीय सरकारी वेबसाइट्स एक्सेस कर सकते हैं। गृह मंत्रालय की वेबसाइट गृहमंत्रालय.सरकार.भारत हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अब उपलब्ध है। यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस के तहत यह कदम उठाया गया है ताकि गैर-अंग्रेजी भाषाओं में वेबसाइट्स आसानी से खुल सकें। सरकार 22 क्षेत्रीय भाषाओं में यूआरएल को बढ़ावा देने पर काम कर रही है।