हिंदू कुश हिमालय में रिकॉर्ड स्तर पर बर्फबारी में हुई कमी, बड़े जल संकट की आशंका
एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हिंदु कुश हिमालय में इस वर्ष बर्फबारी में रिकॉर्ड स्तर की गिरावट दर्ज हुई जिससे निचले इलाकों में रहने वाले करोड़ों लोगों को भारी जल संकट का सामने करना पड़ सकता है। बर्फ पिघलने से इस हिमालय क्षेत्र से उत्पन्न होने वाली 12 प्रमुख नदियों के जल प्रवाह का 23% हिस्सा बनता है।