हिंदू छात्राओं को बुर्का पहनाकर 'चोलिया के हुक राजाजी' पर कराया अश्लील डांस, सील हुआ स्कूल
गोंडा (यूपी) में स्वतंत्रता दिवस पर कथित तौर पर हिंदू छात्राओं को बुर्का पहनाकर 'चोलिया के हुक राजाजी' पर अश्लील डांस कराने को लेकर एक स्कूल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच में विद्यालय बिना मान्यता संचालित होता मिला जिसके बाद उसे सील कर दिया गया। स्कूल प्रबंधन को करीब एक सप्ताह पहले संचालन बंद करने का निर्देश मिला था।