मशहूर लेखक और फिल्म निर्माता वेद राही का 93 साल की उम्र में हुआ निधन
डोगरी और हिंदी के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार और फिल्म निर्माता वेद राही का 1 नवंबर को ठाणे (महाराष्ट्र) में 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर डोगरी संस्था जम्मू ने इसे साहित्यिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। वेद राही ने दूरदर्शन के लिए 'मीराबाई' धारावाहिक का निर्देशन भी किया था।