हिंदू धर्म अपनाने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी ने फिर बदला अपना नाम
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी ने फिर अपना नाम बदल लिया है। 2021 में हिंदू धर्म अपनाने के बाद उन्होंने अपना नाम जितेंद्र नारायण त्यागी रखा था। अब उन्होंने अपना नाम ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर किया है। 'भारत समाचार' के अनुसार, उनका कहना है कि पहले का नाम उन्हें खास महसूस नहीं करवा पा रहा था।