हिंदू धर्म के कोर्स पर विवाद के बाद US की यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

अमेरिका की ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी ने 'लिव्ड हिंदू रिलिजन' के सिलेबस में हिंदू धर्म को नीचा दिखाने के छात्र की शिकायत के बाद 'शैक्षणिक स्वतंत्रता' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, विश्वविद्यालय सामान्यतः व्यक्तिगत व्याख्यान की समीक्षा नहीं बल्कि पाठ्यक्रम की निगरानी करता है। बकौल यूनिवर्सिटी, कभी-कभी शैक्षिक शब्द से गलतफहमियां उत्पन्न होती हैं।

Load More