हिंदू लड़की ने रमज़ान पर रखा एक दिन का रोज़ा, शेयर किया अनुभव; वीडियो हुआ वायरल
सुहाना क्षेत्री नामक एक लड़की ने रमज़ान के महीने में एक दिन का रोज़ा रखकर अपना अनुभव शेयर किया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में सुहाना बोल रही है, "मैं 4 बजे सहरी के लिए उठी और स्ट्रॉबेरी के साथ कॉर्नफ्लेक्स खाए...फिर फल काटे...फिर मैं कॉलेज निकल गई...दोपहर तक मुझे परेशानी होने लगी थी...शाम को फिर इफ्तार किया।"