हिंदी सिनेमा में महिलाओं के लिए नहीं लिखी जातीं कॉमेडी भूमिकाएं: विद्या बालन
ऐक्ट्रेस विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें सिनेमा में कॉमेडी भूमिकाएं निभाने का बहुत शौक है और इसीलिए वह सोशल मीडिया पर कॉमेडी से जुड़े पोस्ट डालती रहती हैं। उन्होंने कहा, "हिंदी सिनेमा में महिलाओं के लिए कॉमेडी भूमिकाएं नहीं लिखी जाती हैं। मलयालम (फिल्म इंडस्ट्री) में उर्वशी चेची हैं। वह मेरी हमेशा से पसंदीदा हैं।"