हिंदू ही नहीं इन धर्मों के लोग भी करते हैं कैलाश मानसरोवर यात्रा, अलग हैं मान्यताएं
कैलाश मानसरोवर को भगवान शिव का घर कहा जाता है इसलिए हिंदुओं के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा बहुत महत्व रखती है। इसके अलावा जैन, बौद्ध, सिख और तिब्बत के बॉन धर्म के लोग भी कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते हैं। बौद्ध मान्यताओं के अनुसार, कैलाश बोधिसत्व का स्थान है। जैन मान्यताओं में इसे आस्था/आध्यात्मिकता का केंद्र माना जाता है।