हिंदुओं द्वारा संचालित मटन शॉप को महाराष्ट्र में मिलेगा 'मल्हार सर्टिफिकेट'
महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे ने सोमवार को कहा कि राज्य में 'झटका' मटन की दुकानों को 'मल्हार सर्टिफिकेट' दिया जाएगा और ये दुकानें 100% हिंदुओं द्वारा संचालित होंगी। राणे ने कहा, "मैं अपील करता हूं कि ऐसी जगहों से मटन न खरीदें जहां मल्हार सर्टिफिकेशन न हो।" बकौल राणे, ये दुकानें पूरी तरह से मिलावट से मुक्त होंगी।