हिंदुओं पर बढ़ते हमलों के बीच दिनेश त्रिवेदी को बनाया गया बांग्लादेश का हाई कमिश्नर
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसक घटनाओं के बीच दिनेश त्रिवेदी को वहां का हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह प्रणय वर्मा की जगह लेंगे। आमतौर पर इस पद पर आईएफएस अधिकारी को भेजा जाता है, लेकिन त्रिवेदी राजनीतिक नेता हैं। 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपदस्थ किए जाने के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे।