हिंदुओं से मिलती-जुलती हैं कश्मीर के मुसलमानों की शादी की ये रस्में
कश्मीर में मुसलमानों की शादी की कई रस्में हिंदुओं से मिलती-जुलती हैं। 'वान्वुन' दोनों समुदायों में लोकगीत गाने की एक परंपरा है जिसमें शादी के मौके पर महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हैं। शादी में हिंदू-मुस्लिम दोनों फेरन (पोशाक) पहनकर मेहमानों का स्वागत करते हैं। कश्मीरी पंडित और मुस्लिम दुल्हनों को शादी में अठूर (गहनों का सेट) देने की परंपरा है।