हिंदुत्व को हिंसा से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है: राहुल गांधी के बयान पर आरएसएस
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान 'खुद को हिंदू कहने वाले 24 घंटे हिंसा करते हैं' बयान पर आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण पदों पर आसीन लोगों द्वारा हिंदुत्व को हिंसा से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। गौरतलब है कि आंबेकर आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार विभाग के प्रमुख हैं।