हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को आयकर विभाग ने भेजा ₹962 करोड़ का टैक्स नोटिस
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) को आयकर विभाग ने ₹962.75 करोड़ का टैक्स नोटिस भेजा है जिसमें ₹329.33 करोड़ का ब्याज भी शामिल है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, जीएसके ग्रुप की एंटिटीज़ से इंडिया एचएफडी आईपीआर के अधिग्रहण से जुड़े भुगतान के लिए ₹3,045 करोड़ की रेमिटेंस चुकाते समय टीडीएस का भुगतान नहीं करने पर एचयूएल को नोटिस भेजा गया है।