हिंदुस्तान ज़िंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 19% बढ़कर हुआ ₹2,345 करोड़
वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 19.4% बढ़कर ₹2,345 करोड़ रहा जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹1,964 करोड़ था। वहीं, कंपनी की आय पहली तिमाही में सालाना आधार पर 11% बढ़कर ₹8,398 करोड़ रही जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹7,564 करोड़ थी।