हिंसा के दो साल बाद पीएम मोदी पहुंचे मणिपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर पहुंच गए जहां वह ₹8,500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 2023 में हुई हिंसा के बाद उनका यह पहला मणिपुर दौरा है। इस यात्रा के दौरान वह कुकी बहुल इलाके चुराचांदपुर और राजधानी इम्फाल जाकर विस्थापित लोगों से मिलेंगे। चुराचांदपुर में ही मैतेई और कुकी समुदायों के बीच झड़पें हुईं थीं।

Load More