हिंसा के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं: चार्ली किर्क की हत्या पर बराक ओबामा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "हमें अभी तक यह पता नहीं चला है कि चार्ली किर्क को गोली मारने वाले व्यक्ति की क्या मंशा थी लेकिन इस तरह की घिनौनी हिंसा के लिए हमारे लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है।"