हिंसा प्रभावित इलाकों में कोई सुधार नहीं हुआ: मणिपुर के दौरे पर गए राहुल गांधी
मणिपुर के दौरे पर गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है, "मैं तीसरी बार मणिपुर आया हूं। मैंने सोचा था कि राज्य के हिंसा प्रभावित इलाकों में काफी सुधार आया होगा लेकिन दुख है कि ऐसा नहीं हुआ है।" उन्होंने कहा, "मैं राहत शिविर में लोगों से मिला और उनके दिल की बातें सुनीं, उनका दर्द देखा और सुना।"