हिंसा प्रभावित संभल जा रहे राहुल व प्रियंका को दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोका गया

हिंसा प्रभावित संभल (उत्तर प्रदेश) जा रहे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने दिल्ली-यूपी बॉर्डर (गाज़ीपुुर बॉर्डर) पर रोक दिया है। पुलिस ने गाज़ीपुर बॉर्डर पर बैरिकेड लगा रखे थे। काफिला रोके जाने के बाद कांग्रेस नेताओं की पुलिसकर्मियों से बहस हुई और उन्होंने नारेबाज़ी व हंगामा भी किया।

Load More