हिंसा से जुड़े ममता के बयान पर बांग्लादेश सरकार ने जताया विरोध, केंद्र को भेजा नोट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बांग्लादेश में हिंसा से जुड़े 'संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए हमारे दरवाज़े खुले रहेंगे' वाले बयान पर पड़ोसी देश की सरकार ने विरोध जताया है। बांग्लादेश सरकार ने भारत सरकार को एक नोट भेजा है। बांग्लादेश सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री बनर्जी के बयान से भ्रम पैदा हो सकता है।