हिंसक प्रदर्शनों के बीच एअर इंडिया व इंडिगो ने काठमांडू के लिए निलंबित कीं सभी उड़ानें

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच एअर इंडिया और इंडिगो ने काठमांडू (नेपाल) एयरपोर्ट के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं। इससे पहले दिल्ली व मुंबई से काठमांडू पहुंची इंडिगो की दो उड़ानों को लैंडिंग की इजाज़त न मिलने के बाद डायवर्ट किया गया था जिसके बाद दोनों एयरलाइनों ने उड़ानों को निलंबित करने का फैसला लिया।

Load More