हो सकता है नीलामी में कुछ गलतियां हुईं: CSK को मिली लगातार हार पर कोच फ्लेमिंग
सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि हो सकता है कि नीलामी में उनकी तरफ से कुछ गलतियां हुईं जिनके कारण वह सही टीम संयोजन तैयार नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, "नीलामी आसान काम नहीं है,...यह मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाली होती है...लेकिन मेरा मानना है कि हमने अच्छी टीम का चयन किया था।"