हाइवे पर अचानक ब्रेक लगाना ऐक्सीडेंट की स्थिति में लापरवाही माना जाएगा: सड़क हादसों पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि अगर कार चालक बिना किसी चेतावनी के हाईवे पर अचानक ब्रेक लगाता है तो सड़क हादसे की स्थिति में लापरवाही माना जा सकता है। कोर्ट का यह फैसला एक इंजीनियरिंग के छात्र की याचिका पर आया जिसका बायां पैर तमिलनाडु में सड़क हादसे के बाद काटना पड़ा था।