हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए बिहार सरकार ने डाइट चार्ट किया शेयर
बिहार सरकार ने हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) से पीड़ित लोगों के लिए डाइट चार्ट X पर शेयर किया है। इसमें हाई बीपी के मरीज़ों को सुबह में पोहा/दलिया/दूध या दही के साथ रोटी/पराठा और मौसमी फल खाने की सलाह दी गई है। वहीं, इसके मरीज़ों को अंकुरित मूंग, सलाद, गुड़, चावल व दाल खाने की भी सलाह दी गई है।