हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर, दूध भरने के लिए बोतल और ड्रम लेकर पहुंच गए लोग
पालघर (महाराष्ट्र) में सोमवार को मुंबई-अहमदाबाद नैशनल हाईवे पर दूध ले जा रहा एक टैंकर पलट गया जिसके बाद स्थानीय लोग दूध भरने के लिए दौड़ पड़े। सामने आए वीडियो में लोग प्लास्टिक की बोतलों, ड्रम, कैन और बर्तनों में दूध भरते दिखे। हादसे के कारण मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर कुछ घंटों तक ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।