हाउसिंग इंडस्ट्री में 12-15% क्रेडिट ग्रोथ की उम्मीद: बजाज हाउसिंग के चेयरमैन संजीव
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के चेयरमैन संजीव बजाज ने कहा है कि उन्हें हाउसिंग फाइनेंस में 12-15% की स्थिर क्रेडिट ग्रोथ की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "हमारी कंपनी की ग्रोथ भारतीय इकोनॉमी के मज़बूत विस्तार के कारण हो रही है...और आने वाले समय में अफोर्डेबल हाउसिंग की मांग और बढ़ेगी।" बजाज हाउसिंग फाइनेंस देश की सबसे मूल्यवान आवास वित्त कंपनी है।