हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक्स में अंपायरिंग की क्वॉलिटी पर जताई चिंता
हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक्स-2024 की हॉकी स्पर्धा में आधिकारिक तौर पर अंपायरिंग की क्वॉलिटी पर चिंता जताई है। हॉकी इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच क्वॉर्टर फाइनल मैच में भारतीय डिफेंडर अमित रोहिदास को 18वें मिनट में रेड कार्ड दिखाने समेत अंपायर के कई फैसलों पर सवाल उठाए हैं। भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से मैच जीता।