हॉकी इंडिया लीग नीलामी के पहले दिन सबसे बड़ी बोली कौनसे खिलाड़ियों पर लगी?
भारतीय पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह हॉकी इंडिया लीग नीलामी के पहले दिन खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। सूरमा हॉकी क्लब ने उन्हें ₹78 लाख में खरीदा। इसके बाद अभिषेक दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हें श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने ₹72 लाख में खरीदा जबकि हार्दिक सिंह को यूपी रुद्रास ने ₹70 लाख में खरीदा।