हॉकी एशिया कप 2025 के भारत में होने वाले मैचों में एंट्री होगी फ्री
बिहार में 29 अगस्त से शुरू होने वाले हॉकी एशिया कप 2025 के मैचों के लिए हॉकी इंडिया ने फैंस को स्टेडियम में फ्री में प्रवेश देने का फैसला किया है। फैंस वेबसाइट ticketgenie.in के ज़रिए फ्री एंट्री के लिए वर्चुअल टिकट पा सकते हैं। सभी मुकाबले बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे और कुल 8-टीमें हिस्सा लेंगी।