हॉकी एशिया कप में सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया
भारत ने हॉकी एशिया कप 2025 में सुपर 4 राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हरा दिया है। इससे पहले भारत का सुपर 4 राउंड के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया के साथ हुआ मैच ड्रॉ हो गया था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।