हैकर का दावा; McDonald’s, TCS समेत कई कंपनियों के 3.6 मिलियन कर्मचारियों का डेटा हुआ चोरी
'द हैटमैन' नामक हैकर ने दावा किया है कि उसने फॉर्च्यून 500 की प्रमुख कंपनियों से माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर के 3.6-मिलियन कर्मचारियों का डेटा चुरा लिया है। कथित तौर पर निशाना बनाई गई कंपनियों में McDonald's, TCS, HCLTech, वोडाफोन और Gap Inc. शामिल हैं। TCS और HCLTech ने सिस्टम में सेंध के सबूत से इनकार किया और डेटा को पुराना बताया।